Edited By meena, Updated: 21 Apr, 2026 05:03 PM

BJP विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से हुए हादसे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पहले प्रीतम लोधी ने पुलिस से सहयोग की बात कही थी लेकिन बाद में भाजपा विधायक ने आईपीएस...
भोपाल : BJP विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से हुए हादसे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पहले प्रीतम लोधी ने पुलिस से सहयोग की बात कही थी लेकिन बाद में भाजपा विधायक ने आईपीएस आयुष जाखड़ को चेतावनी दी है। इतना ही नहीं भाजपा विधायक प्रीतम लोधी अपने बयान पर कायम है उन्होंने कहा कि ‘मैंने बयान सोच-समझकर दिया है। मेरे बेटे की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SP कहते हैं दिल्ली से फोन आ रहा है। मैं पूछता हूं किसका? क्या सिंधिया जी का है या मोदी-शाह का? आखिर SP की डायरेक्ट बात किससे होती है?’
पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने उठाए सवाल
प्रीतम लोधी के इस बयान के बाद जहां आईपीएस एसोशिएशन ने कार्रवाई की मांग की है, वहीं बीजेपी के ही दिग्गज नेता और पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने भी घेरा है। शेजवलकर ने इस घटनाक्रम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मामले में पार्टी संगठन को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम पार्टी विद डिफरेंस की बात करते हैं, तो ऐसी बयान बाजी नहीं होनी चाहिए। इन चीजों से पार्टी टॉलेंटस होती है और समाज में गलत संदेश जाता है।
कांग्रेस ने खोला मोर्चा
इधर कांग्रेस ने भी मामले को लपकते हुए मोर्चा खोल दिया है। ग्वालियर से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने बीजेपी को अनुशासनहीन पार्टी बताया है। सतीश सिकरवार ने कहा कि बीजेपी अब दीनदयाल उपाध्याय की पार्टी नहीं, बल्कि मोदी-शाह की पार्टी बन गई है, जहां माफियाओं का राज है। अब यहां दीनदयाल जी के संस्कार नहीं चलते। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। इन्होंने सरकार बनाने के लिए कहीं से ईंट और कहीं से रोड़ा उठा लिया है, जब रेत और शराब माफियाओँ को पार्टी में लाएंगे, तो नतीजे ऐसे ही अनुशासनहीनता वाले होंगे।