MP के प्रसिद्ध संत का अचानक निधन, CM मोहन और BJP प्रदेशाध्यक्ष ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 May, 2026 12:55 PM

famous saint of mp passes away suddenly cm mohan and bjp state

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मालवा क्षेत्र के विख्यात संत स्वामी महेश चरणदास महाराज का सोमवार को देवलोकगमन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश, खासकर मालवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मालवा क्षेत्र के विख्यात संत स्वामी महेश चरणदास महाराज का सोमवार को देवलोकगमन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश, खासकर मालवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वामी महेश चरणदास महाराज उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित प्रसिद्ध लोहाना कुटी धाम के संस्थापक थे। उन्होंने करीब 30 साल पहले इस आश्रम की स्थापना की थी, जहां वर्ष 1994 से लगातार धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। यह धाम पूरे मालवांचल में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। उनके देहावसान की खबर मिलते ही आश्रम में भक्तों और अनुयायियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने पूज्य गुरु के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि महाराज जी का जीवन धर्म, सेवा, साधना और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। वहीं हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। स्वामी महेश चरणदास महाराज का पूरा जीवन धर्म और सेवा के मार्ग पर समर्पित रहा, और उनके मार्गदर्शन में हजारों लोगों को आध्यात्मिक दिशा मिली।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!