Edited By Desh Raj, Updated: 25 Apr, 2026 04:08 PM

छतीसगढ़ में लगातार अपराध के संगीन मामले आ रहे हैं। अब ताजे कांड मे हत्या के मामले से दुर्ग दहल गया है। दुर्ग जिले से आए इस मामले ने सनसनी मचा दी है, दरअसल यहां पर आरक्षक की पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी गई है।
(दुर्ग): छतीसगढ़ में लगातार अपराध के संगीन मामले आ रहे हैं। अब ताजे कांड मे हत्या के मामले से दुर्ग दहल गया है। दुर्ग जिले से आए इस मामले ने सनसनी मचा दी है, दरअसल यहां पर आरक्षक की पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जी हां इस वारदात के बाद हर कोई हिल गया है।
आरक्षक की पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। यहां आरक्षक की पत्नी और बच्चों पर प्राणघातक हमला किया गया। गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
आरक्षक की प्रेमिका पर सनसनीखेज घटना को अंजाम देने का आरोप
बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम आरक्षक की ही प्रेमिका ने दिया है। दरअसल, आरक्षक की प्रेमिका उसके घर पहुंची हुई थी, इससे पहले कोई कुछ समय पाता प्रेमिका ने आरक्षक की पत्नी और उसके बच्चों पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में वो गंभीर घायल हो गए।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।