पुलिस क्वार्टर में फंदे पर लटकती मिली महिला आरक्षक, पुलिस वालों के कदमों तले खिसकी जमीन

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Apr, 2026 04:34 PM

female police officer found in shocking condition in raipur police quarters

छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) से एक चौंकाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। दरअसल रायपुर में पुलिस क्वार्टर में महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घ

(रायपुर): छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) से एक चौंकाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। दरअसल रायपुर में पुलिस क्वार्टर में महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की इस घटना का पता लगते ही सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राजधानी रायपुर से आई इस खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस क्वार्टर में महिला पुलिसकर्मी की लाश मिलने से हर कोई दंग रह गया। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

दरअसल, आज़ाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार रात महिला आरक्षक पूजा का शव थाने के पीछे पुलिस क्वार्टर में लटकता हुआ मिला। शव की जानकारी मिलते ही  आजाद चौक पुलिस टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक महिला कॉन्स्टेबल आजाद चौक थाने में ही पदस्थ थी। लिहाजा पुलिस पूरे मामले में सहकर्मियों के साथ ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। तफ्तीश की जा रही है कि आखिर मौत की पीछे की वजह क्या है। लिहाजा पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा करने की बात कह रही है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!