बड़ी कार्रवाई से हड़कंप ! थानेदार, एसआई और आरक्षक एक साथ निलंबित, ये है पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 01 Apr, 2026 06:34 PM

major action in rewa semariya station house officer sub inspector and constab

रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्यवाही लगातार जारी है। 2 महीने के अंदर तीसरी बड़ी कार्यवाही, इस बार गाज गिरी सेमरिया थानेदार,एस आई और आरक्षक पर एनडीपीएस कांड के आरोपी को पकड़ने के बाद...

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्यवाही लगातार जारी है। 2 महीने के अंदर तीसरी बड़ी कार्यवाही, इस बार गाज गिरी सेमरिया थानेदार,एस आई और आरक्षक पर एनडीपीएस कांड के आरोपी को पकड़ने के बाद, बगैर कार्रवाई के छोड़ने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किया है। धारा 8,21 ,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 ड्रग कंट्रोल अधिनियम के आरोपी को पकड़ने के बाद थाना लाने और बगैर कार्यवाही करें, कुछ देर में छोड़ने के आरोप में पुलिस कप्तान के द्वारा निलंबित किया गया है।

PunjabKesari

रीवा जिले में लगातार पुलिस कर्मियों के निलंबन की कार्यवाही जारी है। जहां पहले महिला के जेवरात रखने के मामले में मंनगवा थाने के टी आई और पुलिसकर्मी को रीवा आईजी के द्वारा निलंबित किया गया। उसके बाद रायपुर कर्चुलियान के टी आई को लग्जरी गाड़ी के ड्राइवर पर मामला न दर्ज करने पर निलंबित किया गया था।

वहीं अब ताजा मामला सेमरिया थाने के थानेदार और पुलिस कर्मियों पर निकलकर सामने आया है। थानेदार विकास कपिश, सब इंस्पेक्टर रामयश रावत और आरक्षक सुजीत शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने विभागीय जांच बैठा दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जांच के बाद मिली रिपोर्ट के आधार पर बड़ा एक्शन लेते हुए सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपिश, रामयश रावत और सुजीत शर्मा को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में भूचाल ला दिया है, और इसे NDPS मामले में चल रहे कथित सेटिंग के खेल पर सबसे बड़ी चोट माना जा रहा है।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

मामला सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के अबेर गांव से पकड़े गए दो आरोपियों अभिषेक और अमित से जुड़ा है, जिन्हें NDPS Act के तहत हिरासत में लिया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें थाने लेकर आए,और वहां पर इन आरोपियों को करीब 6 घंटे तक निरीक्षक कक्ष में बैठाकर रखा गया और बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में छोड़ दिया गया। दबी जुबान से कुछ लोगों का कहना है, आरोपियों को थाने से हटाकर निरीक्षक के सेमरिया स्थित निजी निवास तक ले जाया गया, जहां पूरे मामले पर बातचीत के बाद, लंबी सेटिंग की गई, तब उनको छोड़ने का निर्णय लिया गया। हालांकि इस तथ्य की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, इस बात की जांच जारी है। जांच एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लिया है। फिलहाल थाना प्रभारी विकास कपिश, रामयश रावत और सुजीत शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!