LPG Booking Time में बड़ा बदलाव! अब सिर्फ इन घंटों के बीच कर सकेंगे सिलेंडर बुक

Edited By meena, Updated: 20 Mar, 2026 05:09 PM

major change in lpg booking timings you can now book cylinders only during thes

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है, जिससे अब सिलेंडर बुकिंग पहले की तरह आसान नहीं रहा है। यानी कि जैसे पहले कॉपी और फोन उठाकर कभी भी बुकिंग कर देते थे...

एमपी डेस्क: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है, जिससे अब सिलेंडर बुकिंग पहले की तरह आसान नहीं रहा है। यानी कि जैसे पहले कॉपी और फोन उठाकर कभी भी बुकिंग कर देते थे, लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है। नई व्यवस्था के तहत गैस एजेंसियों ने बुकिंग के लिए समय और अंतराल दोनों को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी।

नए नियमों के मुताबिक अब गैस सिलेंडर की बुकिंग पूरे 24 घंटे नहीं की जा सकेगी। उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए तय समय का पालन करना होगा। सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच या रात 8 बजे से 12 बजे तक ही कॉल या मैसेज के जरिए बुकिंग की जा सकेगी। खास बात यह है कि सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक बुकिंग की सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में अगर गैस खत्म होने वाली है, तो पहले से योजना बनाना जरूरी हो गया है।

इसके अलावा, अब सिलेंडर बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतराल भी अनिवार्य कर दिया गया है। यानी पिछली डिलीवरी के 25 दिन पूरे होने से पहले नई बुकिंग करने पर सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा। इस नियम का उद्देश्य गैस की उपलब्धता को संतुलित रखना और अनावश्यक बुकिंग को रोकना बताया जा रहा है।

इन नए नियमों के लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और समय का बेहतर प्रबंधन करना होगा। समय पर बुकिंग और अंतराल का ध्यान रखना अब बेहद जरूरी हो गया है, ताकि गैस की सप्लाई में किसी तरह की परेशानी न आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!