बड़ा मौका! 16 पदों पर सीधी भर्ती, दो अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू

Edited By meena, Updated: 23 Mar, 2026 08:24 PM

great opportunity direct recruitment for 16 posts walk in interview on april 2n

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं स्वप्रमाणित छाया प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा...

मनेंद्रगढ़: छत्तीसगढ के मनेन्द्रगढ़ जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बिना परीक्षा सीधी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के 16 पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला पीआरओ ने सोमवार को बताया कि यह भर्ती राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के अंतर्गत की जा रही है, जो जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित होती है। इंटरव्यू 2 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत आयुक्त सभागार, मनेंद्रगढ़ में होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं स्वप्रमाणित छाया प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। रिक्त पदों में पीजीटी स्तर के जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषय शामिल हैं। ये पद पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह विकासखण्ड खड़गवां एवं पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जमथान विकासखण्ड भरतपुर में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लिए निर्धारित किए गए हैं। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!