तेज रफ्तार स्कूटी खड़े ट्रक में घुसी,कांस्टेबल की मौत, SP स्टेनो घायल, घर का इकलौता बेटा था आरक्षक

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Mar, 2026 09:37 PM

tragic accident high speed  scooter crashes into parked truck constable dies

रायसेन शहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।  इस हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान की

रायसेन (शिवलाल यादव): रायसेन शहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।  इस हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान की मौत हो गई,जबकि SP कार्यालय में पदस्थ स्टेनो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना कोतवाली क्षेत्र में गोपालपुर मंदिर के समीप शनिवार रात हुआ। तेज रफ्तार से जा रही स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर दो लोग सवार थे। हादसे में स्कूटी चला रहे पुलिस आरक्षक नमन मुद्गल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथ स्कूटी पर बैठे एसपी के स्टेनो सूबेदार ललित मार्को को गंभीर हालत में भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक अपने घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस लाइन कॉलोनी और पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है। दोनों पुलिस लाइन कॉलोनी में रहते हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल की मर्चुरी भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ा ट्रकऔर रेत के ढेर माना जा रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रात के समय खड़े भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!