महिला की बेरहमी से हत्या! सिर काटकर ले गया आरोपी, पुलिस को सिर्फ धड़ मिला

Edited By meena, Updated: 30 Mar, 2026 06:51 PM

sensational murder of a woman accused decapitates victim and flees with head p

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर से लगे हुए लोही गांव में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर महिला का धड़ पड़ा हुआ है जबकि सिर गायब है। घटना की जानकारी लगते ही...

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर से लगे हुए लोही गांव में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर महिला का धड़ पड़ा हुआ है जबकि सिर गायब है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना लगते ही थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि मृतक महिला लोही गांव की ही रहने वाली थी, जिसकी पहचान 50 से 55 वर्षीय बुजुर्ग लीलावती पटेल के रुप में हुई है। महिला घर पर अकेली ही रहती थी और उसकी बेटी दूसरी जगह रहती है। यह घटना शहर से सटे बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव के लोही ओवरब्रिज के पास की है।  जहां पर सोमवार की दोपहर एक घर के पीछे महिला की सिर कटी लाश मिली है। महिला की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया है, हालांकि महिला की हत्या किसने की और इसके पीछे की वजह क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

PunjabKesari

पुलिस को महिला का सिर्फ धड़ मिला है, जबकि सिर मौके से गायब है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही महिला की बेटी भी मौके पर पहुंच गई, फ़िलहाल पुलिस महिला के सिर के साथ ही आरोपी की भी तलाश में जुट गई है। महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है  और इस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में लगी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!