MP में महिला पार्षद की लात घूंसे से पिटाई, राशन कार्ड से नाम काटने को लेकर हुआ विवाद ने लिया हिंसक रूप

Edited By meena, Updated: 14 Mar, 2026 12:21 PM

female councilor beaten with kicks and punches in mp dispute over removal of na

रीवा शहर के चिकान टोला वार्ड क्रमांक 30 में गरीबी रेखा सूची और राशन कार्ड को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने शुक्रवार शाम हिंसक रूप ले लिया...

रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा शहर के चिकान टोला वार्ड क्रमांक 30 में गरीबी रेखा सूची और राशन कार्ड को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने शुक्रवार शाम हिंसक रूप ले लिया। कुछ लोगों ने महिला पार्षद और उनके परिजनों पर बेसबॉल और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में पार्षद सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मारपीट का VIDEO भी सामने आया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, गुल मुहम्मद अंसारी ने बताया कि उनके किरायेदार समीर अंसारी और आतिफ अंसारी आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आलेकान और उसका एक साथी वहां से गुजर रहे थे। कुछ देर बाद वे वापस लौटे और आरोप लगाने लगे कि दोनों ने उन पर टिप्पणी की है, जबकि वे आपस में ही बातचीत कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

विवाद शांत कराने पहुंचीं पार्षद, तभी हुआ हमला

विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों के साथ वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद रुकसाना अंसारी भी मौके पर पहुंचीं और मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान पाले खान, अनवरूल हक, अनस अंसारी, रहबर अंसारी और रहीस अंसारी ने अचानक हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने बेसबॉल के डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। पुरुषों के साथ महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। हमले में अहमद और समीर अंसारी के सिर फट गए, जबकि पार्षद रुकसाना अंसारी के साथ भी मारपीट की गई।

PunjabKesari

गरीबी रेखा सूची को लेकर पुरानी रंजिश

गुल मुहम्मद अंसारी के मुताबिक हमलावर परिवार के पास शहर में तीन कीमती दुकानें और दो प्लॉट हैं, इसके बावजूद उनका नाम गरीबी रेखा सूची में दर्ज था। इसकी शिकायत होने के बाद उनका नाम सूची से हट गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर वे पार्षद से रंजिश रखने लगे थे और इसी वजह से हमला किया गया। घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!