वर्दी में रील बनाने पर 6 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज! PHQ ने जारी किया नोटिस

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Feb, 2026 01:52 PM

rewa trainee cops get notice for making reel in uniform

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रशिक्षण ले रहे नव आरक्षकों की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल होना अब उनके लिए मुसीबत बन गई है।

रीवा: (गोविंद सिंह) मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रशिक्षण ले रहे नव आरक्षकों की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल होना अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा वर्दी में सोशल मीडिया कंटेंट बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद, प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों ने फिल्मी गाने पर रील बनाई और उसे X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो में 6 नव आरक्षक “शक्ल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है…” जैसे बोलों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और सभी 6 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कृत्य विभागीय अनुशासन और PHQ के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित नव आरक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग का कहना है कि वर्दी की गरिमा बनाए रखना हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है और सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियां पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!