भोपाल में किराना व्यापारी हत्या में हिलाने वाला खुलासा,महिला के पहले प्रेमी से दूसरे प्रेमी को था ऐतराज,दोनों ने उतारा मौत के घाट

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Apr, 2026 04:32 PM

shocking revelation in bhopal grocery merchant murder case

बैरसिया थाना पुलिस ने मेगरा कला रोड पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह लव ट्राइंगल और आपसी रंजिश निकलकर सामने आई है।

भोपाल (इजहार खान): बैरसिया थाना पुलिस ने मेगरा कला रोड पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह लव ट्राइंगल और आपसी रंजिश निकलकर सामने आई है।

15 अप्रैल को हनीफ खान किराना व्यापारी का शव लहूलुहान हालत में मिला था

बीती 15 अप्रैल को शमशाबाद रोड पर मेगरा कला के पास हनीफ खान नामक किराना व्यापारी का शव लहूलुहान हालत में मिला था। मृतक के भाई राजा खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। शुरुआती जांच में यह मामला पूरी तरह अंधा था, क्योंकि घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था।

आरोपी अनुरुद्ध यादव को हनीफ और सोना के संबंधों से ऐतराज था

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भोपाल देहात रामशरण प्रजापति ने 5000 के इनाम की घोषणा की थी। एसडीओपी विशाली कराहलिया के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो संदेह की सुई सोना मीणा नामक महिला पर टिकी। पूछताछ में सामने आया कि सोना का मृतक हनीफ और आरोपी अनुरुद्ध यादव, दोनों से संपर्क था।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनुरुद्ध यादव, हनीफ और सोना के संबंधों से नाराज था। घटना के दिन अनुरुद्ध ने हनीफ का पीछा किया और सुनसान रास्ते पर उसे रोक लिया। विवाद के दौरान सोना मीणा ने हनीफ के हाथ पकड़ लिए और अनुरुद्ध ने चाकू से उसके सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अनुरुद्ध यादव (32) को ग्राम लाडपुर (विदिशा) और सोना मीणा (40) को बैरसिया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। फिलहाल न्यायालय ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!