भोपाल लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, नगर परिषद का उपयंत्री 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Apr, 2026 10:54 PM

major action by bhopal lokayukta

भष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने आज राजधानी भोपाल में एक बड़ी स्ट्राइक की है। रायसेन जिले की नगर परिषद उदयपुरा में पदस्थ उपयंत्री (Sub-Engineer) दीपांशु पटेरिया को भोपाल के 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर के पास  2,00,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा...

भोपाल (इजहार खान): भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने आज राजधानी भोपाल में एक बड़ी स्ट्राइक की है। रायसेन जिले की नगर परिषद उदयपुरा में पदस्थ उपयंत्री (Sub-Engineer) दीपांशु पटेरिया को भोपाल के 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर के पास  2,00,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया है।

रिश्वत के बदले मांगी थी 'अनुभव और सुरक्षा निधि'

शिकायतकर्ता जयंत चतुर्वेदी (नवीन बिल्डकॉम) ने नगर परिषद उदयपुरा में बस स्टैंड और मुख्य मार्ग पर सी.सी. रोड का निर्माण कार्य किया था। इस कार्य के बदले जमा उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट (SD) को रिलीज करने और कार्य का अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने के बदले आरोपियों द्वारा 5,00,000 की मांग की जा रही थी।

6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर पर बिछाया गया जाल

शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। आज मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को जैसे ही आरोपी उपयंत्री दीपांशु पटेरिया ने संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के पास स्थित 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर पर रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2,00,000 स्वीकार किए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

इन पर दर्ज हुआ मामला

लोकायुक्त ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है:

1.दीपांशु पटेरिया: उपयंत्री, नगर परिषद उदयपुरा (गिरफ्तार)

2.शंकर साहू: सहायक ग्रेड-2, नगर परिषद उदयपुरा

दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन 2018) की धारा 7, 12 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  वहीं  ट्रैप टीम में DSP अजय मिश्रा, DSP वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित अन्य सदस्य शामिल रहे जिनकी सराहनीय भूमिका रही। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!