25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पटवारी को पकड़ा, ACB ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Apr, 2026 09:26 AM

patwari caught red handed accepting a bribe of 25 000

सूरजपुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों...

सूरजपुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने जमीन के नामांतरण और नौकरी से संबंधित पटवारी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

दरअसल, ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि उनके और उनकी बहन के नाम पर ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर स्थित जमीन का अधिग्रहण महामाया कोयला खदान जरही द्वारा किया गया है। इस जमीन के नामांतरण और नौकरी से संबंधित पटवारी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी द्वारा 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

संबंधित मामले में शिकायत की जांच के बाद एसीबी की टीम ने 22 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी पटवारी को प्रार्थी से 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!