10 हजार की रिश्वत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार, नगर परिषद दफ्तर में मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 09 Apr, 2026 06:44 PM

female engineer arrested for taking bribe of rs 10 000 stir in city council off

मध्य प्रदेश के शहडोल में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन देखने को मिला। जहां नगर परिषद खाड़ में रिश्वतखोरी का खेल उजागर हुआ है। लोकायुक्त रीवा ने महिला इंजीनियर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

शहडोल (कैलाश लालवानी) : मध्य प्रदेश के शहडोल में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन देखने को मिला। जहां नगर परिषद खाड़ में रिश्वतखोरी का खेल उजागर हुआ है। लोकायुक्त रीवा ने महिला इंजीनियर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद खाड़ में हड़कंप का माहौल है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, रीवा की जेके कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर यह बड़ी  कार्रवाई की गई है। आरोप है कि महिला इंजीनियर ने बिल पास कराने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे गए थे। जिसकी पहली किस्त 10000 रुपए लेते ही लोकायुक्त टीम ने छापा मारा।

PunjabKesari

बता दें कि शहडोल जिले में एक हफ्ते में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इस एक्शन के बाद दफ्तर में हड़कंप और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोकायुक्त रीवा इंस्पेक्टर संदीप भदौरिया के मुताबिक, महिला इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिश्वतखोरों पर सख्त कार्रवाई से प्रशासन में एक कड़ा संदेश दिया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!