10 हजार में बिक गया जल संसाधन विभाग का पटवारी...लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2026 06:50 PM

patwari arrested for accepting bribe in dhar lokayukta takes action

मध्यप्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने जल संसाधन विभाग में पदस्थ अमीन राज दिनकर को 10 हजार की रिश्वत लेते...

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने जल संसाधन विभाग में पदस्थ अमीन राज दिनकर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी छुट्टी के दिन रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था उसी दौरान लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम आमला निवासी दयाराम पटेल ने तालाब की खाली भूमि पर खेती के लिए पट्टा लेने के लिए आवेदन किया था। इस दौरान अमीन राज दिनकर ने आवेदन तैयार करने के बाद पट्टा स्वीकृत करने के नाम पर 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। आवेदक ने शिकायत राजेश सहाय से की।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। आरोपी छुट्टी के दिन इंदौर से धार रिश्वत लेने पहुंचा और आवेदक के किराए के घर पर बुलाने पर पहुंच गया। जैसे ही उसने 10 हजार की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!