Edited By Desh Raj, Updated: 23 Mar, 2026 08:58 PM

छतीसगढ़ के भूमिहीन परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात आने वाली है। इस सौगात से उनके जीवन में नए रंग भरेगा। सीएम विष्णुदेव साय जल्द ही इन परिवारों को राहत प्रदान करने वाले है।
(रायपुर): छतीसगढ़ के भूमिहीन परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात आने वाली है। इस सौगात से उनके जीवन में नए रंग भरेगा। सीएम विष्णुदेव साय जल्द ही इन परिवारों को राहत प्रदान करने वाले है। दरअसल राज्य सरकार की 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के तहत राशि मिलने वाली है। इस योजना के तहत इस साल 4,95,965 भूमिहीन हितग्राहियों के खाते में सीधे 10,000 रुपये की धनराशि प्रत्येक हितग्राही के मान से अंतरित की जाएगी।
भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देगी साय सरकार
इस योजना के तहत इस साल 4,95,965 भूमिहीन हितग्राहियों के खाते में सीधे 10,000 रुपये की धनराशि प्रत्येक हितग्राही के मान से अंतरित की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से करीब 495 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। आपको बता दें कि इस सूची में 22 हजार बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं। भूमिहीन कृषि मजदूर राज्य के ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य निर्माता है।
बलौदाबाजार में होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा राशि का अंतरण
जानकारी के मुताबिक 25 मार्च को बलौदाबाजार से सीएम विष्णुदेव साय इस राशि का अंतरिण भूमिहीन परिवारों के लिए करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' ने साफ किया है कि सरकार भूमिहीन किसानों के लिए बडा कुछ कर रही है ।
7 हजार से राशि को बढ़ाकर किया गया है 10,000 रुपये
दरअसल 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' परिवारों के लिए वरदान बन रही है जिनकी आय का मुख्य स्रोत मजदूरी है।इस आर्थिक सहायता से उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती हैं। पहले योजना की राशि 7,000 रुपये थी जिसको बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है। जाहिर है ये किसानों के लिए काफी मददगार है।