PM मोदी की मनोहर सौगात, प्रदेश के 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में सीधे डाले 498 करोड़,खिल गए चेहरे

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Mar, 2026 10:53 PM

pm modi directly deposits 498 crore into the accounts of over 24 71 lakh farmer

देश के करोड़ों किसानों का पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है।  (PM Kisan 22nd Installment) जिस किस्त का किसान बेसब्री से  इंतजार कर रहे वो आज पीएम मोदी ने किसानों के खाते में डाल दी।

(डेस्क): देश के करोड़ों किसानों का पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है।  (PM Kisan 22nd Installment) जिस किस्त का किसान बेसब्री से  इंतजार कर रहे वो आज पीएम मोदी ने किसानों के खाते में डाल दी। इस किस्त के तहत किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये जमा कर दिए गए और किसानो को राहत  दी गई।

छतीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में 498  करोड़ की सौगात

वहीं छतीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में 498  करोड़ से ज्यादा की राहत दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से इस योजना की 22वीं किस्त किसानों  को जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेश के अन्नदाताओं को शुभकामनाएं दी।

किसानों को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि इस योजना के माध्यम से किसानों को हर वर्ष तीन किश्तों में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो किसानों के परिश्रम के सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और विधायक के साथ  छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारियों सहित किसान उपस्थित रहे।

देश के करोड़ों किसान कर रहे थे राशि का इंतजार

PM किसान योजना की किस्त का इंतजार करोड़ो किसान कर रहे थे।  इस  योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है। लिहाजा ये राशि किसानों को काफी राहत लेकर आई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!