किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले ! PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, खातों में आए 2-2 हजार रुपए

Edited By meena, Updated: 13 Mar, 2026 06:59 PM

pm modi released the 22nd installment of kisan samman nidhi

13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त के रुप में...

एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश समेत देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। आज 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त के रुप में 18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की कर दी है। इसके तहत देश भर के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। इनमें मध्य प्रदेश के किसान भी शामिल है।

सरकार ने इस किस्त के लिए लगभग 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है, जिससे किसानों को खेती की तैयारियों में बड़ी मदद मिलेगी। बता दें कि हर साल किसानों को इस योजना के तहत कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

अपना स्टेटस चैक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Farmers Corner का विकल्प ढूंढें।
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो आप Know Your Registration No पर क्लिक करके उसे प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डाले कर क्लिक करे।
  • फिर Get Data' पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!