हो गया ऐलान...इस दिन मिलेगा धान का बोनस, 26 लाख किसानों के खाते में आएंगे 10 हजार करोड़ रुपए

Edited By meena, Updated: 27 Feb, 2026 11:34 AM

chhattisgarh farmers will get paddy bonus on february 28

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों को होली से पहले बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है...

रायपुर : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों को होली से पहले बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेगी। यह राशि सीएम साय 28 फरवरी को जारी करेंगे। सरकार की ओर से पहले ही संकेत दिए गए थे कि होली से पूर्व किसानों को यह राशि प्रदान की जाएगी, और अब इसकी आधिकारिक तारीख स्पष्ट कर दी गई है।

बिल्हा में होगा भव्य कार्यक्रम

राशि वितरण के अवसर पर बिलासपुर जिले के बिल्हा में एक बड़ा राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं उपस्थित रहेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। उनका उद्बोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ब्लॉक स्तर के कार्यक्रम स्थलों पर प्रसारित किया जाएगा, ताकि प्रदेशभर के किसान इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें। सरकार इसे किसानों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

धान खरीदी का महाभियान और रिकॉर्ड भुगतान

कृषक उन्नति योजना के तहत 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी का महाभियान चलाया गया। इस अवधि में 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से लगभग 140 लाख टन धान की खरीदी की गई। इसके एवज में किसानों को 33,149 करोड़ रुपये का भुगतान बैंक लिंकेज व्यवस्था के माध्यम से किया गया। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने धान खरीदी की अवधि में दो दिन की बढ़ोतरी भी की थी, जिससे अधिक से अधिक किसान अपनी उपज बेच सकें।

होली से पहले आर्थिक मजबूती की उम्मीद

धान की अंतर राशि जारी होने से किसानों को खेती-किसानी के आगामी कार्यों के लिए आर्थिक मजबूती मिलेगी। होली जैसे बड़े त्योहार से पहले राशि का मिलना ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक असर डालेगा। सरकार का दावा है कि यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। अब 28 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम पर प्रदेशभर के किसानों की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!