लोकायुक्त का शिकंजा, 5 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर और BRC रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 18 Mar, 2026 01:06 PM

lokayukta tightens the noose sub engineer and brc arrested red handed while acc

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की निवाली तहसील में बालिका शौचालय मरम्मत कार्य की राशि में हिस्सा मांगने वाले विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) और सब इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम...

बड़वानी (संदीप कुशवाह) : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की निवाली तहसील में बालिका शौचालय मरम्मत कार्य की राशि में हिस्सा मांगने वाले विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) और सब इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में कारर्वाई करते हुए जनपद शिक्षा केंद्र निवाली में पदस्थ बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर और सब इंजीनियर अश्विन डागर को ट्रैप कर पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आवेदक जितेंद्र सोनी, जो शासकीय प्राथमिक विद्यालय खत्री फलिया-पिपलधार में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में कहा गया कि विद्यालय में बालिका शौचालय मरम्मत के लिए 20 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन राशि का आहरण न होने पर उन्होंने निजी खर्च से कार्य पूर्ण कराया। बाद में पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर आज राजपुर स्थित एसबीआई एटीएम के पास आरोपी बीआरसी को 5 हजार रुपये लेते ही धर दबोचा। इसके बाद रेस्ट हाउस राजपुर में आगे की कारर्वाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!