राज्य में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार! मंत्री पद की रेस में ये 5 बड़े चेहरे सबसे आगे

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Mar, 2026 10:54 AM

state set for cabinet expansion 5 faces lead the race

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सूत्रों के मुताबिक सब कुछ अनुकूल रहा तो नवरात्र के आसपास कैबिनेट विस्तार हो सकता है। माना जा रहा है कि सरकार 4 से 5 नए मंत्रियों को मौका दे सकती है।

हाल ही में मुख्यमंत्री Mohan Yadav और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से कई दौर की चर्चा की। चर्चाओं में निगम-मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को हरी झंडी मिलने की बात सामने आई, लेकिन कुछ नामों पर अंतिम सहमति नहीं बन पाने के कारण सूची फिलहाल पुनर्विचार में चली गई है।

इन चेहरों की चर्चा तेज

मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो नौ बार के विधायक Gopal Bhargava को मौका मिल सकता है। महिला प्रतिनिधित्व में इंदौर से Malini Gaud का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। सिंधिया कोटे से Brijendra Singh Yadav की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है। इसके अलावा Shailendra Kumar Jain, Pradeep Laria और Archana Chitnis के नाम भी चर्चा में हैं। आदिवासी कोटे से किसी वरिष्ठ विधायक को शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ नॉन-परफॉर्मेंस मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।

निगम-मंडलों में संघ का प्रभाव

प्रमुख निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में संघ पृष्ठभूमि के नेताओं को प्राथमिकता मिलने के संकेत हैं। Vinod Gotiya और Ashutosh Tiwari जैसे नामों की चर्चा है। इसके अलावा Ramniwas Rawat, Arvind Bhadoria, Imarti Devi, Kamal Patel, Chetan Singh, Om Jain, Ashok Jadaun, Harinarayan Singh, Ashish Agrawal, K. P. Yadav, Dhruv Narayan Singh और Mahendra Singh के नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं।

दिल्ली में अंतिम मंथन

राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता निकालने के लिए दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हुई। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने Amit Shah सहित शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर अंतिम सहमति बनाने की कोशिश की।

प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। नई कार्यकारिणी काम शुरू कर चुकी है, लेकिन निगम-मंडल और प्राधिकरणों की नियुक्तियों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि नवरात्र के आसपास प्रदेश की सियासत में कौन से नए चेहरे सत्ता के गलियारों में एंट्री लेते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!