नगरीय विकास बजट से नाखुश जयवर्धन सिंह, 5% आवंटन को बताया नाकाफी

Edited By meena, Updated: 25 Feb, 2026 08:38 PM

jaivardhan singh unhappy with the urban development budget calls the 5 allocat

राघौगढ़ विधायक और पूर्व नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में नगरीय विकास विभाग के लिए किए गए प्रावधानों पर असंतोष व्यक्त किया है।

गुना (मिस्बाह नूर) : राघौगढ़ विधायक और पूर्व नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में नगरीय विकास विभाग के लिए किए गए प्रावधानों पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बजट आवंटन में शहरी क्षेत्रों की बढ़ती आबादी और बुनियादी जरूरतों की अनदेखी किए जाने पर चिंता जताई है।

PunjabKesari

जयवर्धन सिंह ने कहा कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर पलायन तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण शहरों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नगरीय विकास विभाग के लिए बजट में कुल राशि का मात्र 5 प्रतिशत आवंटन किया जाना नाकाफी है। उन्होंने सुझाव दिया कि शहरों के व्यवस्थित विकास और बढ़ती आबादी की सुविधाओं को देखते हुए इस विभाग का बजट कम से कम 10 प्रतिशत होना चाहिए था। उन्होंने बजट आवंटन पर सरकार को जमकर घेरा, दूसरी ओर यह भी रेखांकित किया कि बिना पर्याप्त बजट आवंटन के विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारना एक बड़ी चुनौती होगी।

पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा कि मध्य प्रदेश के तेजी से विकसित होते शहरों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, जल निकासी और आधुनिक परिवहन की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए नगरीय विकास के बजट में इजाफा करना चाहिए ताकि प्रदेश के नगरों को स्मार्ट और रहने योग्य बनाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!