MP के इस बस स्टैंड पर अचानक गिर गई 5 मंजिला इमारत, कइयों के दबने की आशंका, मची अफरा-तफरी
Edited By Desh Raj, Updated: 04 Apr, 2026 07:22 PM

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड स्थित अग्रवाल लॉज की 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई है। इस भीषण हादसे में दर्जनों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
अनूपपुर (प्रकाश तिवारी): मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड स्थित अग्रवाल लॉज की 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई है। इस भीषण हादसे में दर्जनों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना अचानक उस शाम के समय हुई जब बस स्टैंड क्षेत्र में रोज की तरह आवाजाही जारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारत गिरने से पहले तेज आवाज हुई और देखते ही देखते पूरा भवन जमींदोज हो गया रहा है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।भवन गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लिहाजा आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
Related Story

MP में इस वजह से अधिकारियों के तबादलों पर लगा ब्रेक, 30 मई के बाद ही खुलेंगे ट्रांसफर

MP कांग्रेस का बड़ा फैसला, जिला कार्यकारिणी घोषित, कई बड़े नाम शामिल

MP में बेहद दर्दनाक हादसा,पुल से बाइक नीचे गिरी,4 युवकों की मौत, इलाके में फैला मातम

MP में संगीन वारदात, BJP अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला, राज्यमंत्री पर...

MP Board Result 2026: 5वीं-8वीं के नतीजे घोषित, सरकारी स्कूलों ने निजी को पछाड़ा

ऐसा क्या होने जा रहा है MP में? मंत्री–विधायक की बदलेगी पूरी दिनचर्या

MP भाजपा में बड़ा फेरबदल! नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, लिस्ट जारी

MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव अब बिलकुल पास, CM मोहन और CS अनुराग जैन के बीच चर्चा के बाद हलचल तेज

MP में इस पार्टी को लगा बड़ा झटका! एक के बाद एक 2 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

MP BJP का मेगा मिशन शुरू, 6 दिन में 50 गांवों तक पहुंचेंगे मंत्री-विधायक