MP में बेहद दर्दनाक हादसा,पुल से बाइक नीचे गिरी,4 युवकों की मौत, इलाके में फैला मातम

Edited By Desh Raj, Updated: 21 Mar, 2026 11:51 PM

a very tragic accident in mp a bike fell from a bridge

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंडला जिले के कालपी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार कालपी से भैंसवाही मार्ग पर एक जर्जर पुल से मोटरसाइकिल नीचे गिर गई,

मंडला (अरविंद सोनी): मध्य प्रदेश के मंडला जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंडला जिले के कालपी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार कालपी से भैंसवाही मार्ग पर एक जर्जर पुल से मोटरसाइकिल नीचे गिर गई, जिसमें सवार चारों युवक पुल के नीचे जा गिरे।

हादसा इतना भीषण कि चारों की मौके पर ही मौत

ये  हादसा इतना भीषण था कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही निवास, बीजाडांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल

फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।  पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!