Edited By meena, Updated: 06 Apr, 2026 01:57 PM

मिडिल इस्ट विवाद के बीच भारत सरकार ने ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के बीच दुनिया भर में गैस, पेट्रोल-डीजल का संकट मंडराने लगा है। इसी बीच भारत सरकार ने दावा किया
एमपी डेस्क : मिडिल इस्ट विवाद के बीच भारत सरकार ने ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के बीच दुनिया भर में गैस, पेट्रोल-डीजल का संकट मंडराने लगा है। इसी बीच भारत सरकार ने दावा किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और देश में किसी प्रकार के ईंधन की कमी नहीं है। ऐसे में जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बड़ी घोषणाएं की है। सरकार ने आम लोगों, खासकर मिडिल क्लास को राहत देने के लिए कई अहम फैसले भी लिए हैं।
आईडी प्रूफ दिखाकर मिलेगा गैस सिलेंडर
सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर पाना आसान कर दिया है। अब यह सिलेंडर सिर्फ ID प्रूफ दिखाकर खरीदा जा सकता है। इसके लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। इस फैसले से किराएदारों और बिना पक्के दस्तावेज वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं
सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। न हीं गैस सिलेंडर की एडवांस बुकिंग कराने की जरूरत है। देश की सभी रिफाइनरियां अपनी क्षमता के साथ काम कर रही है। भारत में कच्चे तेल का भरपूर स्टॉक है। मंत्रालय ने लोगों को संयम बरतने की सलाह दी है और कहा है कि पैनिक होकर खरीददारी करने की जरूरत नहीं है। भारत के पास ऊर्जा के भरपूर साधन है और घरेलू स्तर पर किसी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
गैस की रिकॉर्ड सप्लाई
गैस संकट की खबरों के बीच डिजिटल इंडिया का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जहां सिर्फ एक दिन में 51 लाख LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी हुई, जो सप्लाई सिस्टम की मजबूती दिखाता है। इसके साथ ही सरकार लोगों को पीएनजी (PNG), इंडक्शन स्टोव और इलेक्ट्रिक कुकटॉप जैसे विकल्पों को अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है, ताकि पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम हो सके। डिजिटल इंडिया के तहत अब 95% गैस बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान बनी है।
PNG कनेक्शन में तेजी
पिछले एक महीने में 3.5 लाख से ज्यादा घरों में पाइप्ड गैस पहुंची, जबकि लाखों लोग नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि भारत में गैस संकट जैसी कोई बात नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त साधन है। इस बीच सरकार इंडक्शन स्टोव, इलेक्ट्रिक कुकटॉप और PNG जैसे विकल्पों को बढ़ावा दे रही है, ताकि LPG पर निर्भरता कम हो।
सप्लाई चेन पर कड़ी निगरानी
सरकार ने स्पष्ट कहा है कि समुद्री मार्गों और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर उनकी कड़ी नजर है। सप्लाई चेन टूटने नहीं दी जाएगी। इस बीच ‘ग्रीन सांवी’ नाम का एलपीजी जहाज सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है, जिसमें 25 भारतीय नाविक मौजूद हैं और हजारों टन गैस भारत के लिए लाई जा रही है। सरकार लगातार अपने नाविकों की सुरक्षा की मॉनिटिरिंग कर रही है ताकि ईंधन की सप्लाई की चेन बनी रहे।
हवाई यात्रियों को भी राहत
सरकार के लगातार प्रयासों से हवाई यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है। युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से अब तक लाखों भारतीय सुरक्षित वापस लाए जा चुके हैं। विदेशों में मौजूद भारतीय मिशन पूरी तरह अलर्ट हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध करा रहे हैं। इस बीच युद्ध में घायल भारतीय नागरिकों को भी अच्छे इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।