LPG Gas Booking New Rules:गैस बुकिंग पर अहम नया अपडेट, अब 25 नहीं इतने दिन बाद मिलेगा सिलेंडर

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Mar, 2026 12:28 AM

lpg gas booking new rules another on gas booking

इजराइल ईरान युद्ध के बीच गैस की किल्लत को देखते हुए अब गैस बुकिंग पर नए नियम सामने आ गए हैं। नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।

(डेस्क): इजराइल ईरान युद्ध के बीच गैस की किल्लत को देखते हुए अब गैस बुकिंग पर नए नियम सामने आ गए हैं। नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।  तेल कंपनियों ने सप्लाई को संतुलित रखने के लिए नए नियम तुरंत लागू कर दिए हैं, जिससे अब  गैस सिलेंडर के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

ये आए नए नियम

नए नियमों के मुताबिक जिन घरों में दो गैस सिलेंडर हैं उन्हें अब 35 दिन बाद ही नया सिलेंडर मिलेगा। जिनके पास एक सिलेंडर है उन्हें पहले की तरह 25 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा। यानी सीधी सी बात है कि अब दो सिलेंडर रखने वालों को कुछ और  लंबा इंतजार करना होगा।

एलपीजी सप्लाई को लेकर बदलते हालात के बीच सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब उज्ज्वला उपभोक्ताओं को दूसरे गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन की जगह 45 दिन का इंतजार करना होगा। साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बुकिंग अंतर का फर्क भी खत्म कर दिया गया है।

वहीं, एलपीजी संकट के चलते कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। केंद्र सरकार ने 23 मार्च से होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 50 प्रतिशत गैस देने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रदेश में यह पूरी तरह लागू नहीं हो सका है। अब नई व्यवस्था के तहत प्रतिष्ठानों को उनकी औसत खपत के आधार पर केवल 20 प्रतिशत गैस ही दी जाएगी और इसके लिए पहले जांच की जाएगी।

सरकार का दावा—कमी नहीं 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। Strait of Hormuz में तनाव के बावजूद सप्लाई जारी है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर ज्यादा गैस न खरीदें।

फिर भी क्यों बदले नियम?

कुछ इलाकों में तेजी से बढ़ी मांग, अफवाहों के कारण ज्यादा बुकिंग और सप्लाई चेन पर दबाव। इन्हीं कारणों से कंपनियों ने सख्ती बढ़ाई है।

नई बुकिंग प्रक्रिया भी लागू

इसमें ऐसे उपभोक्ताओं को नई बुकिंग के लिए एप पर जाकर सवालों के जवाब देने हैं, जिन्‍होंने सालाना कोटे के 12 सिलेंडर रीफिल करा लिए हैं। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का ब्‍योरा, घर में शादी या आयोजन की जानकारी शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!