Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Feb, 2026 04:45 PM

शहर कांग्रेस की आगामी कार्यकारिणी में नया नियम लागू किया गया है।
इंदौर। शहर कांग्रेस की आगामी कार्यकारिणी में नया नियम लागू किया गया है। पार्टी ने तय किया है कि जो नेता अगले नगर निगम चुनाव में पार्षद का उम्मीदवार होंगे या पार्षद टिकट के दावेदार हैं, उन्हें कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया जाएगा।
पार्टी का मानना है कि ऐसे नेता वार्ड और चुनावी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और संगठन के काम में पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।
मुख्य बिंदु:
कार्यकारिणी में 50 सक्रिय और संगठनात्मक रूप से मजबूत कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।
वर्तमान पार्षदों को भी कोई पद नहीं मिलेगा।
वार्ड और बूथ अध्यक्षों के नाम अभी पेंडिंग हैं। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नाम 28 फरवरी तक देने का निर्देश दिया है। सूची फिलहाल रोक दी गई है, क्योंकि बड़े नेताओं के समर्थकों को शामिल कराने को लेकर मंथन चल रहा है।
शहर कांग्रेस का उद्देश्य है कि आगामी नगर निगम चुनाव से पहले संगठन को मजबूत किया जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि केवल सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ताओं को ही इस बार प्राथमिकता दी जाएगी।