MP में अब नगर निगम में होंगी ये नियुक्तियां, 12 पदों के लिए 4 दर्जन से ज्यादा नेता कर रहे लॉबिंग,BJP सचेत

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Feb, 2026 02:40 PM

aldermen will now be appointed in municipal corporations in madhya pradesh

अब बाजेपी में एक और चीज के लिए कवायद शुरु हो गई है।इसके पद के लिए कई नेता कतार में दिख रहे हैं। दरअसल भाजपा की नगर कार्यकारिणी को घोषणा के बाद उभरे असंतोष व उठके विरोध को ध्यान में रखते हुए संगठन बिल्कुल कदम फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। जानकारी के...

(इंदौर): MP में अब बाजेपी में एक और चीज के लिए कवायद शुरु हो गई है।इसके पद के लिए कई नेता कतार में दिख रहे हैं। दरअसल भाजपा की नगर कार्यकारिणी को घोषणा के बाद उभरे असंतोष व उठके विरोध को ध्यान में रखते हुए संगठन बिल्कुल कदम फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। जानकारी के मुताबिक अब प्रदेश संगठन ने एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए स्थानीय संगठन और विधायकों से नाम मांगे हैं। दरअसल नगर निगम में 12 एल्डरमैन की नियुक्ति होगी और इसके लिए  4 दर्जन से ज्यादा नेता कवायद करते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि  नगर निगम में जल्द ही 12 एल्डरमैन नियुक्त करने की तैयारी है। इसके लिए काम चल  पड़ा है। इसके लिए कई नेता अपने अपने हिसाब से गोलियां फिट कर रहे हैं। वो अपने अपने जुगाडों के  सहारे ये पद पाने की होड़ में लगे हुए हैं। जानकारी के मुकाबिक कई दावेदार विधायकों के जरिए एल्डरमैन बनने की फिराक में दिख रहे हैं तो कई दूसरे  संगठन के जरिए आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। 12 पदों के लिए 2 दर्जन से ज्यादा नेता कतार में  लग चुके है। दरअसल भाजपा की नगर कार्यकारिणी को घोषणा के बाद असंतोष और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए संगठन में इस बार पूरी सतर्कता से  काम कर रहा है और नाम आगे बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।

क्या होता है एल्डरमैन?

आपको बता दें कि  एल्डरमैन नगर निगम का मनोनीत सदस्य होता है। एल्डरमैन के पद के लिए अमूनन प्रशासन, शिक्षा या सामाजिक कार्य में विशेष ज्ञान या अनुभव रखने वाले व्यक्ति मनोनीत किए जाते है। वे चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेते हैं, लेकिन बैठकों में उन्हें मतदान का अधिकार नहीं होता है।

संगठन और विधायकों के जरिए पहुंच रहे नाम आगे

प्रदेश संगठन ने एल्डरमैन के लिए स्थानीय संगठन से नाम मांगे हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों ने अपने स्तर पर 2 से ज्यादा नाम बढाए हैं, वहीं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने समर्थकों के नाम आगे बढ़ाए हैं। कुछ नाम प्रदेश स्तर पर भेजे जा चुके हैं, लेकिन संगठन अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लिहाजा नेताओं की अपने अपने स्तर पर लाबिंग जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!