Edited By meena, Updated: 10 Feb, 2026 07:20 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 40 साल पुरानी बिल्डिंग पर अवैध रूप से बनी भारी भरकम टीन शेड को गिरा दिया गया। नगर निगम द्वारा आज रिमूवल की कार्रवाई कर पूरे क्षेत्र को नेस्तनाबूद किया गया...
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 40 साल पुरानी बिल्डिंग पर अवैध रूप से बनी भारी भरकम टीन शेड को गिरा दिया गया। नगर निगम द्वारा आज रिमूवल की कार्रवाई कर पूरे क्षेत्र को नेस्तनाबूद किया गया।
पूरा मामला इंदौर के खाती वाला टैंक का है। जहां मोइज़ बोरीवाल द्वारा 40 साल पुरानी बिल्डिंग की छत पर अवैध रूप से टिन शेड का निर्माण कर दिया गया था। इसकी कई शिकायतें नगर निगम और कलेक्टर ने जनसुनवाई में की गई थी जिसके बाद नगर निगम की टीम मंगलवार हरकत में आयी और कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय पार्षद कमलेश कालरा के संरक्षण में यह पूरा अवैध लेन शेड का निर्माण किया गया था क़रीब 4 हफ्तों तक जनसुनवाई में लगातार शिकायत की जाती रही और हर बार पार्षद अधिकारियों पर दबाव बनाता था कि कार्रवाई नहीं करना है। इसी बीच जब अत्याधिक प्रेशर नगर निगम के निगम आयुक्त पर आया तो तुरंत उन्होंने आज कार्रवाई को अंजाम दिया।

वही नगर निगम अधिकारी ने बताया कि निगम जनसुनवाई में इसकी शिकायत आयी थी सालों पुरानी बिल्डिंग बतायी जा रही है और बहुत भारी टीन शेड का निर्माण कर दिया गया था जिस पर से कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें नगर निगम की टीम को इस पूरी कार्रवाई में टिन शेड को पूरे तरीक़े से तोड़ने में कई घंटों लगे।