24 फरवरी को पधारे...वायरल हो गया कांग्रेस नेता की शादी का कार्ड, कांग्रेस नेता ने की सभी से न आने की अपील

Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 04:05 PM

congress leader s wedding card goes viral

मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस नेता की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके व्ह्टस एप से ही उनकी शादी का कार्ड वायरल हुआ और सभी को 24 फरवरी को शादी में आने...

इंदौर : मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस नेता की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके व्ह्टस एप से ही उनकी शादी का कार्ड वायरल हुआ और सभी को 24 फरवरी को शादी में आने का निमंत्रण मिला। लेकिन इस बात से अंजान कांग्रेस नेता को जैसे ही अपनी ही शादी का इन्वीटेशन कार्ड प्राप्त हुआ, उनके होश उड़ गए। जानकारी लगते ही उन्होंने सभी को शादी में न आने की अपील भी की। इस मामले से सियासी गलियारों में अनोखी चर्चा छिड़ी हुई है।

PunjabKesari

इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के उस समय होश उड़ गए जब उनको अपनी ही शादी का इन्वीटेशन कार्ड प्राप्त हुआ। कयास है कि यह किसी अज्ञात शरारती तत्व या साइबर अपराधी का बिछाया जाल है। आरोपियों ने उनकी शादी का एक फर्जी डिजिटल निमंत्रण पत्र बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। कार्ड में शादी की तारीख 24 फरवरी 2026 बताई गई है। आरोपियों ने इस कार्ड के साथ एक संदिग्ध लिंक भी शेयर किया है। आशंका है कि यह लिंक किसी बड़े साइबर फ्रॉड का हिस्सा है। जैसे ही यह फर्जी निमंत्रण उन्हें मिला उनके होश उड़ गए। उन्होंने फौरन सोशल मीडिया के जरिए सभी सगे संबंधियों को इस कार्ड की सच्चाई बताई और अपनी शादी के आयोजन से इंकार किया।

सदाशिव यादव सोशल मीडिया पर सभी दोस्तों रिश्तेदारों और राजनीतिक साथियों से अपील की कि लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने आशंका जताई है कि उनका मोबाइल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है, जिसके जरिए यह फर्जी कार्ड भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!