चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को सुनसान में ले गया दरिंदा, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर कर दी जमकर पिटाई

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Mar, 2026 03:53 PM

villagers catch man misbehaving with minor girl

आदतन अपराधी ने एक बार फिर मासूमियत को निशाना बनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खैरागढ़ (हेमंत पाल): आदतन अपराधी ने एक बार फिर मासूमियत को निशाना बनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूरा मामला खैरागढ़ जिले के जालबाँधा चौकी क्षेत्र का है, जहाँ एक हैवान ने मानवता को शर्मसार करते हुए उस वक्त सबको शर्मिंदा कर दिया, जब जेल से छूटने के कुछ सालों बाद उसने फिर से एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। हालांकि, इस बार ग्रामीणों की सतर्कता ने उसकी नीयत पर पानी फेर दिया और उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह जीवनभर याद रखेगा।

आरोपी का नाम नंदकुमार दुबे उर्फ बिसाहू दुबे है, जो पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में खलनायक है। सूत्रों के अनुसार, यह वही शख्स है, जो इससे पहले भी एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे चुका है और जेल की सलाखों के पीछे जा चुका है। लेकिन जेल से छूटने के बाद भी उसकी सोच में कोई बदलाव नहीं आया।  उसने फिर एक नाबालिग बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बच्ची की मासूमियत पर ऐसा वार उसकी जिंदगी के लिए काला दिन साबित हो सकता था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

जैसे ही आरोपी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने वाला था, तभी कुछ ग्रामीणों की नजर उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई। ग्रामीणों ने जब देखा कि एक शख्स बच्ची को गलत तरीके से छू रहा है, तो उनका खून खौल उठा। मौके पर पहुंचकर उन्होंने आरोपी को धर दबोचा और फिर जो हुआ, वह देखते ही बनता था। ग्रामीणों ने आरोपी नंदकुमार उर्फ बिसाहू दुबे को ऐसी पिटाई लगाई कि वह वहीं पर कराहता रह गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमीन पर पटक कर उसका हाल बेहाल कर दिया,जालबाँधा चौकी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी नंदकुमार दुबे को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर से इलाके में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति एक बार जेल जा चुका है और उसे सुधरने का मौका मिला, वह फिर से ऐसी वारदात को अंजाम दे, यह पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जमानत पर छोड़ने में सावधानी बरती जाए। फिलहाल आरोपी जेल में है, और इलाके की मासूम बच्चियों ने राहत की सांस ली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!