Edited By meena, Updated: 09 Apr, 2026 09:11 PM

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए तीन युवकों ने अपने ही परिचित को हवस और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया...
पन्ना (टाइगर खान) : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए तीन युवकों ने अपने ही परिचित को हवस और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आशीष लॉज का है। आरोप है कि तीनों दोस्तों ने साजिश रचकर पीड़ित को शैंपू और तेल देने के बहाने होटल के कमरा नंबर 14 में बुलाया।
वहां आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी; उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 30 हजार रुपये की मांग की और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की हिम्मत और बजरंगदल के सदस्यों के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है।