अनोखी चोरी से हड़कंप, नगदी छोड़ सिलेंडर ले उड़े चोर

Edited By meena, Updated: 27 Mar, 2026 04:59 PM

thieves flee with cylinder leaving cash behind in korba

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में गैस सिलेंडर चोरी की घटना से व्यापारी हैरान हैं। अज्ञात चोरों ने गुरुवार देर रात दो दुकानों को...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में गैस सिलेंडर चोरी की घटना से व्यापारी हैरान हैं। अज्ञात चोरों ने गुरुवार देर रात दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नगदी छोड़ गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंच, तब घटना का खुलासा हुआ। चोरों ने मनोज फास्टफूड और जगदीश एग्रो से गैस सिलेंडर पार कर दिए जबकि दुकानों में रखी नगदी और अन्य सामान सुरक्षित पाए गए।

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी में करीब 60 से अधिक दुकानें संचालित होती हैं, जिनसे कई परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते स्थिति पहले से ही गंभीर है, ऐसे में सिलेंडर चोरी की घटनाएं व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। संघ के सदस्य रमेश वर्मा ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चौपाटी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय हैं और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि कई बार मांग के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

दुकान संचालक जगदीश शाह ने बताया कि उनके पास एक ही गैस सिलेंडर था जिसकी चोरी हो जाने के कारण उन्हें दुकान बंद करने की नौबत आ गई है। वहीं, मनोज चौधरी ने बताया कि सुबह दुकान का ताला टूटा मिला और केवल सिलेंडर गायब था जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद चौपाटी के अन्य दुकानदारों में भी भय का माहौल है। व्यापारियों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं बढ़ सकती हैं। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!