Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2026 07:46 PM

गैस सकंट के बीच अगर शादी या बड़े समारोह के लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर की जरूरत है, तो आप कुछ आसान तरीकों से इस समस्या का समाधान कर सकते हैं...
एमपी डेस्क: गैस सकंट के बीच अगर शादी या बड़े समारोह के लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर की जरूरत है, तो आप कुछ आसान तरीकों से इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। कई गैस कंपनियां विशेष अवसरों के लिए कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराती हैं, जिन्हें कार्यक्रम के लिए अस्थायी रूप से लिया जा सकता है।
इसके अलावा, कई जगहों पर गैस एजेंसियां पहले से बुकिंग करने पर अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था भी कर देती हैं। इसलिए शादी की तारीख तय होते ही गैस एजेंसी से संपर्क करना बेहतर रहता है। कैटरिंग सेवाएं लेने पर भी अक्सर उनके पास खुद के कमर्शियल सिलेंडर होते हैं, जिससे घरेलू सिलेंडर की कमी की समस्या नहीं आती।
विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों के लिए ही करना चाहिए, जबकि बड़े आयोजनों में कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित और नियमों के अनुरूप होता है। सही योजना और समय पर बुकिंग से शादी जैसे बड़े कार्यक्रमों में गैस सिलेंडर की कमी की परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है।
देसी जुगाड़ अपनाएं
वहीं हाल ही में भोपाल में एक शादी में सिलेंडरों की कमी से निपटने का एक आसान तरीका खोज निकाला है। देसी जुगाड़... राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी के स्वयंवर मैरिज गार्डन में एक शादी के रिसेप्शन से ठीक एक दिन पहले गैस संकट खड़ा हो गया। शादी के लिए कम से कम 18-20 गैस सिलेंडर चाहिए थे लेकिन मिल एक भी नहीं रहा था। ऐसे में रातोंरात मेन्यू में बदलाव किया गया। लकड़ी की भट्टी जलाकर दाल बाफला बनाने का...1200–1500 मेहमानों के लिए पूरी दावत लकड़ी की आंच पर तैयार हुई, और लोगों ने भी इस ‘देसी ट्विस्ट’ को जमकर एंजॉय किया। दूल्हे रोहित माली ने बताया कि पहले अलग-अलग डिश का प्लान था, लेकिन गैस की किल्लत ने सब बदल दिया — और आखिर में दाल-बाफले ने शो चुरा लिया!
इसके अलावा इन टिप्स को अपनाकर अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं
- LPG की कमी होने पर इंडक्शन चूल्हे, लकड़ी, कोयला, या केरोसिन के चूल्हे का उपयोग करें।
- इसके अलावा तली हुई चीजों के बजाय स्टीम या बेक किए हुए व्यंजनों को प्राथमिकता दें।
- डीजल बर्नर का उपयोग करें।
- खाने के स्टॉल जल्दी बंद करें या प्री-प्लानिंग करें।
- गैस की किल्लत होने पर स्थानीय प्रशासन या डीलर से पहले ही बात कर लें।
सिलेंडर बुकिंग करना हुआ और भी आसान...
Bharat Gas: कॉल से लेकर व्हाट्सऐप तक की सुविधा
- कॉल के जरिए: कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800-22-4344 पर कॉल करके आप 24 घंटे में कभी भी बुकिंग कर सकते हैं।
- व्हाट्सऐप सेवा: इसी नंबर 1800-22-4344 पर "Hi" लिखकर भेजें और कुछ ही सेकंड में बुकिंग की पुष्टि पाएं।
- SMS/IVRS: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर "LPG" लिखकर संदेश भेजें।
इंडेन गैस ने अपनी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए विशेष हेल्पलाइन जारी की है:
- बुकिंग नंबर: ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करके अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
- व्हाट्सऐप सपोर्ट: सहायता प्राप्त करने के लिए 92296 92296 पर मैसेज किया जा सकता है।
- शिकायत और सुझाव: किसी भी तकनीकी समस्या या फीडबैक के लिए आप customercare@indianoil.co.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
HP Gas: मिस्ड कॉल और मैसेज से तुरंत बुकिंग
- मिस्ड कॉल सेवा: सिर्फ 94936 02222 पर मिस्ड कॉल दें और आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा।
- व्हाट्सऐप बुकिंग: कंपनी के आधिकारिक नंबर 92222 01122 पर मैसेज भेजकर सेवा का लाभ उठाएं।
- टोल-फ्री व SMS: बुकिंग के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 233 3555 उपलब्ध है। साथ ही 88888 23456 पर "HPGAS" लिखकर एसएमएस भी भेजा जा सकता है।