BEO ऑफिस का बाबू 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा

Edited By meena, Updated: 06 Apr, 2026 09:02 PM

beo office clerk arrested in barwani for accepting 7 000 bribe

बड़वानी जिले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।  बड़वानी-राजपुर में विकासखण्ड (BEO) कार्यालय में पदस्थ लेखापाल प्रदीप मंडलोई को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा...

बड़वानी (संदीप कुशवाह) : बड़वानी जिले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।  बड़वानी--राजपुर में विकासखण्ड (BEO) कार्यालय में पदस्थ लेखापाल प्रदीप मंडलोई को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। जिले के रेस्ट हाउस राजपुर में अधिकारी पर लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जुलवानिया में पदस्थ शिक्षिका जिनकी अनुकम्पा नियुक्ति 2/3 माह पहले हुई थी लेकिन उनकी सैलरी नहीं मिल पाई थी सैलरी के लिए सर्विस कोड आवश्यक था और सर्विस कोड के एवज में लेखपाल मंडलोई के द्वारा 8 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत शिक्षिका के ससुर बाबलुला नारगावे निवासी बलवाड़ी के द्वारा लोकायुक्त इंदौर में की गई थी। शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने लेखापाल मंडलोई को आज 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। फिलहाल कार्रवाही जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!