CGST असिस्टेंट कमिश्नर 1.5 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

Edited By meena, Updated: 01 Apr, 2026 08:00 PM

cgst assistant commissioner arrested for accepting 1 5 lakh bribe

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मध्य प्रदेश के रतलाम में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सीजीएसटी रतलाम के सहायक आयुक्त को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते...

रतलाम: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मध्य प्रदेश के रतलाम में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सीजीएसटी रतलाम के सहायक आयुक्त को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सहायक आयुक्त पर एक फर्म पर जीएसटी से जुड़ी कार्रवाई न करने के एवज में रिश्वत ली थी। कार्रवाई के बाद जीएसटी दफ्तार में हड़कंप मच गया।

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी

CBI ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग (CGST) रतलाम के सहायक आयुक्त शंकर परमार को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके साथ सुरेश मनसुखानी को भी सह-आरोपी बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, एक फर्म संचालक ने CBI के भोपाल मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप था कि सहायक आयुक्त ने जीएसटी से जुड़ी कार्रवाई न करने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

CBI का ट्रैप और कार्रवाई

शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने ट्रैप प्लान किया। फर्म संचालक को पहली किस्त के रूप में 1.5 लाख रुपये देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रकम ली, CBI टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

दफ्तर में मचा हड़कंप

कार्रवाई के दौरान CGST कार्यालय में हड़कंप मच गया। देर रात तक CBI की जांच जारी रही और आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। यह कार्रवाई एक बार फिर दिखाती है कि भ्रष्टाचार के मामलों में एजेंसियां अब सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!