Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2026 12:45 PM

सूरजपुर के केरता में एसीबी अंबिकापुर की टीम ने दबिश देकर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते कृषि विस्तार अधिकारी बीज निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल केरता निवासी निजी बीज कंपनी के...
सूरजपुर (चंचल सिंह ) : सूरजपुर के केरता में एसीबी अंबिकापुर की टीम ने दबिश देकर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते कृषि विस्तार अधिकारी बीज निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल केरता निवासी निजी बीज कंपनी के सेल्स मैनेजर द्वारा अंबिकापुर के दरिमा कोल्ड स्टोरेज में बीज का भंडारण किया गया था। जहां अंबिकापुर के बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत द्वारा पीड़ित मैनेजर को अवैध बीज भंडारण की जानकारी और कार्रवाई का डर दिखाकर तीन लाख रुपए की मांग किया गया था।
ऐसे में सूरजपुर केरता निवासी पीड़ित मैनेजर अजीत कश्यप द्वारा एसीबी अंबिकापुर से संपर्क किया गया। जहां एसीबी ने जाल बिछाया और जब बीज निरीक्षक केरता पहुंच एक लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था तभी एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ कार्यवाही में जुटी है।