नगरपालिका बाबू 40 हजार की रिश्वत लेते धरा, कर्मचारी की निलंबन बहाली के लिए मांगी घूस, CMO को देना था पैसा

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Apr, 2026 04:25 PM

municipal clerk caught accepting rs40 000 bribe

लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी जिले में एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर एक रिश्वत खोर बाबू को रंगें हाथों पकड़ा गया है।

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा): लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी जिले में एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर एक रिश्वत खोर बाबू को रंगें हाथों पकड़ा गया है। लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवपुरी नगरपालिका के बाबू को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । बाबू द्वारा यह रिश्वत नगरपालिका कर्मचारी की निलंबन बहाली के एवज में मांगी जा रही थी।

नगरपालिका में पदस्थ हरिवल्लभ चंदौरिया को 14 नम्बर 2025 को नौकरी से किया था निलंबित

जानकारी के अनुसार नगरपालिका में पदस्थ हरिवल्लभ चंदौरिया बीते 14 नम्बर 2025 को नौकरी से निलंबित कर दिया था । तभी से वो नौकरी के वापस पाने के प्रयास में लगा हुआ था। लेकिन नौकरी बहाली के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसी सिलसिले में   फिर से स्थापना के लिए बाबू भगवान लाल करोसिया से संपर्क किया गया। बाबू ने 60 हजार रुपए में नौकरी की बहाली का आश्वासन दे दिया । फरियादी का कहना है कि ये पैसा CMO को पहुंचाना था क्योंकि बाबू के पास इतना अधिकार नहीं है कि वो बहाली कर सके।

राशि की दूसरी किस्त लेने के दौरान धरा गया बाबू

जानकारी के मुताबिक सौदे के मुताबिक बाबू ने उससे 20 हजार रुपए एक बार में लिए थे और आज जब वह दूसरी किश्त देने गया तो लोकायुक्त की टीम ने बाबू को टांगे हाथों पकड़ लिया । लोकयुक्त के अधिकारी का कहना है कि इस पूरे मामले में सीएमओ की भूमिका की भी जांच की जाएगी । क्योंकि बाबू को बहाल करने का हक सीएमओ को ही है। फिलहाल पूरे मामले की तरह से तफ्तीश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!