MP में रिश्वतखोर कर्मचारियों पर बहुत बड़ा एक्शन, कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी और उपयंत्री एक साथ निलंबित

Edited By Desh Raj, Updated: 28 Apr, 2026 11:28 PM

major action against corrupt employees in mp

इंदौर में रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। इन पर गाज गिराते हुए निलंबित कर दिया गया है। जयदेव गौतम, टी.के. जैन, अंशु दुबे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। इन पर गाज गिराते हुए निलंबित कर दिया गया है। जयदेव गौतम, टी.के. जैन, अंशु दुबे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर जयदेव गौतम, कार्यपालन यंत्री, टी.के. जैन, अनुविभागीय अधिकारी और अंशु दुबे, उपयंत्री, लोक निर्माण विभाग संभाग-1 को रिश्वत लेते हुये ट्रैप किया गया था। अब इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है।

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

आवेदक पटेल श्री इंटरप्राईजेस धार का संचालक है एवं शासकीय ठेकेदार है। आवेदक की फर्म द्वारा वर्ष 2023 में पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4,73,35,000/- रु. में लिया था।

आवेदक की फर्म द्वारा उक्त कार्य 4, 51 ,72,101/-86. में पूर्ण किया था। आवेदक की फर्म द्वारा किये गये कार्य के अंतिम बिल का भुगतान करने के एवज में आरोपी जयदेव गौतम द्वारा 1, 50000  आरोपी टी. के. जैन द्वारा 100000 एवं आरोपी  अंशु दुबे द्वारा 100000 कुल 3 ,50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई।

 आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास पर आवेदक से 1,50,000  रू,  आरोपी टी.के. जैन को कार्यालय अनुविभगीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के पोर्च के नीचे से आवेदक के प्रतिनिधि से 1 ,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया।  आरोपी अंशु दुबे द्वारा मांग की गई रिश्वत राशि कम होने से आवेदक के प्रतिनिधि से प्राप्त नहीं की गई। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।

वहीं ट्रेपदल में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार, आरक्षक कृष्णा अहिरवार थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!