IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, कॉन्स्टेबल निकला पार्टनर, SP ने किया सस्पेंड

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 May, 2026 09:48 PM

ipl betting racket busted in ashoknagar constable suspended

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। देहात थाना और चंदेरी क्षेत्र में फैले इस सट्टा रैकेट ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। जांच में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की भी संलिप्तता थी, जिसके बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र के भडूली गांव में पुलिस ने दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे आरोपी दिलीप धाकड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल

मैचों पर दांव लगवाने और लगाने का पूरा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस को उसके फोन से करोड़ों रुपये के लेन-देन और सट्टेबाजी से जुड़े कई डिजिटल सबूत मिले हैं। इस मामले में कपिल जैन और शुभम शर्मा को भी सह आरोपी बनाया गया है। 

सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर, चंदेरी पुलिस की जांच में भी सट्टा रैकेट की परतें खुलीं, जहां से करीब 1.5 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद हुए। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सट्टा कारोबार में पुलिस कॉन्स्टेबल विपिन राजपूत भी शामिल था।

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच एसडीओपी स्तर पर सौंपी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह ऑनलाइन लिंक और मोबाइल ऐप्स के जरिए क्रिकेट मैच के हर गेंद, चौके-छक्के और रिजल्ट पर लाखों रुपये का अवैध सट्टा लगवा रहा था। मामले के सामने आने के बाद पूरे जिले में सट्टेबाजी नेटवर्क को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!