युवा,उर्जावान अधिकारी को मिली सिवनी जिले की जिम्मेदारी, 2020 बैच के अफसर की SP के तौर पर नियुक्ति बेहद अहम

Edited By Desh Raj, Updated: 03 May, 2026 07:07 PM

oung energetic officer assigned responsibility for seoni district

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत केवल सिवनी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल 62 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं,

सिवनी (अब्दुल काबिज़ खान): मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत केवल सिवनी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल 62 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल देखने को मिला है।

2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण लालचंदानी सिवनी जिले के नए एसपी

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण लालचंदानी को सिवनी जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। युवा और ऊर्जावान अधिकारी के रूप में उनकी तैनाती को जिले के लिए अहम मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल में फील्ड पोस्टिंग पर विशेष जोर दिया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को बदलते हुए कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे न केवल प्रशासनिक कसावट बढ़ेगी, बल्कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

गृह विभाग का यह निर्णय पुलिसिंग में सुधार और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आम जनता को उम्मीद है कि इस बदलाव के बाद पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनेगी।

शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मोहन सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों के तबादले हुए है। सिवनी के साथ ही  सरकार ने भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह जिलों के एसपी के तबादले करके बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!