पशु चर्बी से बनाया जा रहा था घी! फैक्ट्री का भंडाफोड़

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Apr, 2026 12:52 PM

khandwa animal fat used in alleged ghee factory administration cracks down

मध्य प्रदेश के खंडवा में जिला प्रशासन ने एक ऐसे ठिकाने पर दबिश दी, जहां पशुओं की चर्बी से घी बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था।

खंडवा। (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा में जिला प्रशासन ने एक ऐसे ठिकाने पर दबिश दी, जहां पशुओं की चर्बी से घी बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम, खाद्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी संचालक अनवर कुरैशी को पूछताछ के लिए मोघट थाना ले जाया गया है। दबिश के दौरान जैसे-जैसे कमरे खोले गए, चौंकाने वाले नजारे सामने आते गए। मौके पर बड़ी संख्या में पशुओं की चर्बी से बने घी के डिब्बे और इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली।

जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि स्थानीय इमलीपुरा क्षेत्र से लगे बेगम पार्क के पास पशुओं की चर्बी से घी बनाने का अवैध कारखाना चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने यहां दबिश दी। जांच में सामने आया कि यहां बड़े पैमाने पर पशुओं की चर्बी, हड्डियां, खाल और अन्य अवशेष पाए गए। प्राथमिक तौर पर इन्हीं से घी बनाया जा रहा था, जिसे बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

PunjabKesariमौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी सामग्री जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। आरोपी अनवर कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने किसी प्रकार की अनुमति से इनकार किया है और इसे अवैध बताते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यह स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। जब्त सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी मौके से चर्बी और अन्य नमूनों को एकत्र कर लैब में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि यह किस प्रकार के पशुओं की चर्बी और अवशेष हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!