PWD कर्मचारी बना हैवान, 13 वर्षीय बालक से की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Edited By meena, Updated: 10 Jul, 2026 04:17 PM

pwd employee turns monster commits heinous act against 13 year old boy arreste

छतरपुर जिले की गौरिहार थाना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले की गौरिहार थाना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 296(ए), 115(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 7 जुलाई 2026 की है। पीड़ित बालक अपने घर के बाहर बैठा था, तभी उसी गांव का रहने वाला एक अधेड़ व्यक्ति, जो पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया जा रहा है, उसे घुमाने और कुछ खिलाने-पिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बालक को यह कहकर भरोसा दिलाया कि उसने उसके पिता से अनुमति ले ली है।

बताया गया है कि आरोपी बालक को गांव के ही एक मकान के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत कार्य किया। विरोध करने पर आरोपी ने बालक के साथ मारपीट की तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने गौरिहार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की और आरोपी श्रीराम तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामले की विवेचना जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!