सड़क नहीं टूटी... 13 लाख के भ्रष्टाचार की पोल खुली है! प्रदेश CM तक पहुंचा मामला, उठे सवाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jun, 2026 10:06 AM

the road didn t break  but a corruption scandal worth 13 lakh has

बेमेतरा (अजीत सिंह राजपूत): छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा में सड़क बनाने को लेकर भष्टाचार की पोल खुली है। दरअसल, यहां 13 लाख की लागत से बनी रोड महज एक साल में टूट गई है। जिससे लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मामला में...

बेमेतरा (अजीत सिंह राजपूत): छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा में सड़क बनाने को लेकर भष्टाचार की पोल खुली है। दरअसल, यहां 13 लाख की लागत से बनी रोड महज एक साल में टूट गई है। जिससे लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मामला में प्रदेश के सीएम साय को भी शिकायत की गई।  

जानकारी के अनुसार, लगभग एक वर्ष पहले बेमेतरा के वार्ड नंबर 16 में महतारी चौक से लेकर भैरव मंदिर तक लगभग 13 लाख की लागत से डामर रोड का निर्माण किया गया था। किंतु, आज इसकी स्थिति बेहद खराब है। जबकि इससे पहले भी रोड सुधार कार्य किया जा चुका है, बावजूद इसके सड़क की ऐसी हालत एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है। इसकी शिकायत वर्तमान वार्ड पार्षद नीतू कोठारी ने मुख्यमंत्री तक कर चुकी है।

अब सवाल ये खड़ा होता है, कि इतना सब होने के बावजूद कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई, क्या इंजिनियर या अन्य कोई अधिकारी इसका निरीक्षण नहीं किया, अगर किया तो किस प्रकार जिससे आज रोड की हालात ऐसी है। देखने वाली बात यह होगी कि आखिर शासन प्रशासन इस पर क्या कदम उठाएगा या ये भी बाकी मामलों के तरह फाइलों में ही सिमट जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!