नाबालिग लड़की से दुष्कर्म! घर में घुसकर हैवानियत की हदें पार, आरोपी को भाई कहकर बुलाती थी पीड़िता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jul, 2026 03:17 PM

rape of a minor girl monstrous act committed after breaking into the

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है लड़की अपनी दादी के साथ अकेली रहती है।...

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है लड़की अपनी दादी के साथ अकेली रहती है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता आरोपी को भाई कहकर बुलाती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग छात्रा से उसकी सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि 2 जून को युवक ने घर में घुसकर लड़की के साथ दरिंदगी की। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बताया गया कि लड़की अपनी दादी के साथ अकेली रहती है। जबकि उसके माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते है। पीड़िता आरोपी को भाई मानती थी। इसीलिए उसका घर में आना-जाना लगा रहता था।

आरोप है कि 28 जून को भी आरोपी ने लड़की को डरा-धमका कर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद जबरन बाइक पर बैठाकर काल्पी ब्रिज कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और माधौगंज थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।  

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!