खाकी में हदें पार...कांस्टेबल अफराज मिर्जा की अश्लील वीडियो और चैट आई सामने, पुलिस महकमे में हड़कंप

Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2026 06:35 PM

constable afraz mirza s obscene and chats surface

खंडवा जिले में पदस्थ एक आरक्षक पर पुलिस वर्दी में अश्लील वीडियो बनाने, महिलाओं से जुड़े कथित अश्लील वीडियो, फोटो और चैट को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं...

खंडवा (मुश्तार मंसूरी) : खंडवा जिले में पदस्थ एक आरक्षक पर पुलिस वर्दी में अश्लील वीडियो बनाने, महिलाओं से जुड़े कथित अश्लील वीडियो, फोटो और चैट को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर आज महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari

शिकायत में खालवा थाने में पदस्थ आरक्षक अफराज मिर्जा पर आरोप लगाए गए हैं कि कोतवाली थाने में पदस्थापना के दौरान उसके कुछ कथित अश्लील वीडियो और महिलाओं के साथ फोटो सामने आए हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को एक पेन ड्राइव भी सौंपी, जिसमें कथित वीडियो, फोटो और अन्य सामग्री होने का दावा किया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आरक्षक ने अपने पद और वर्दी का दुरुपयोग करते हुए कई महिलाओं और युवतियों को कथित रूप से परेशान किया। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल फोन और चैट रिकॉर्ड की जांच कर पूरे मामले की पड़ताल करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने कुछ महिलाओं को दबाव में रखने और ब्लैकमेल किए जाने की आशंका भी जताई है।

PunjabKesari

मामले को लेकर महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने आरक्षक पर कार्रवाई की मांग करते हुए इसे "वर्दी जिहाद" से जुड़ा मामला बताया और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने आरक्षक अफराज मिर्जा को लाइन अटैच कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर ने बताया कि प्राप्त शिकायत, चैट और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच सिटी एसपी स्तर पर कराई जाएगी तथा विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!