बीजेपी नेता ने महिलाओं से की अभद्रता व गाली गलौज! वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Jun, 2026 04:57 PM

bjp leader behaves indecently and hurls abuse at women

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल में से इस वक्त एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाजपा नेता पर महिलाओं से गाली गलौज करने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि...

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल में से इस वक्त एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाजपा नेता पर महिलाओं से गाली गलौज करने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जनसुनवाई में महिलाएं पानी की समस्या को लेकर पहुंची थीं। तभी भाजपा पार्षद भड़के है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड 57 की महिलाएं क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर जोन कार्यालय पहुंची थीं। महिलाओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बीजेपी पार्षद सुरेंद्र वाटिका के सामने समस्या रखी और समाधान की गुहार लगाई। आरोप है कि इस दौरान पार्षद भड़क गए और महिलाओं से अभद्र भाषा में गाली-गलौज करने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता की समस्या सुनने की बजाय जनप्रतिनिधि का इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। महिलाओं ने भी पार्षद के रवैये पर नाराजगी जताई है। वार्ड 57 में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। अब पार्षद के व्यवहार से लोगों में और आक्रोश है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!