Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Jun, 2026 06:40 PM

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस विभाग में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बेलखेड़ा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (SI) को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हमले में गंभीर घायल युवक को अस्पताल की बजाय जेल में बंद रखा गया। समय पर इलाज नहीं मिलने...
जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस विभाग में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बेलखेड़ा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (SI) को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हमले में गंभीर घायल युवक को अस्पताल की बजाय जेल में बंद रखा गया। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक यह बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला बेलखेड़ा थाने में से सामने आया है। दरअसल, यहां इंदल घोसी नाम के युवक पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। हमले में वह खून से लथपथ हो गया था। पीड़ित परिजनों के साथ थाने में मदद के लिए पहुंचा था। लेकिन, पुलिस ने मदद की बजाय गंभीर घायल युवक को जेल में बंद कर दिया। इसके बाद लड़के की तबीयत और नाजुक बन गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा।
मामले का खुलासा थाने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हुआ। फुटेज में एएसआई बलबीर सिंह की घोर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार उजागर हुआ। जांच में सामने आया कि एसआई ने घायल को लॉकअप में बंद किया था। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।