नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक हालत में देख चीख उठी मां! मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jul, 2026 03:35 PM

father rapes minor daughter mother screams upon finding them in a

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने आरोपी पिता को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। आरोप है कि कलयुगी पिता ने अपनी ही...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने आरोपी पिता को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। आरोप है कि कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार की। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोंडागांव का है। जहां एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि बीती 2 जूलाई को पिता जबरन लड़की को कमरे में उठा ले गया। इसी दौरान उसके साथ पिता ने रेप किया। मौके पर पहुंचते ही लड़की के मां के होश उड़ गए। बेटी के साथ पिता को आपत्तिजनक हालत में देख महिला चीख उठी। आरोप है कि ससुराल वालों ने मामला दबाने की कोशिश की।

लेकिन, पीड़िता ने थाने में पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि पहले भी पिता बच्ची से दो बार जबरदस्ती कर चुका है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई की जुटी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!